बिलासपुर

भीषण गर्मी का प्रकोप…जनजीवन पर पड़ रहा असर, बिलासपुर जिले में 2 लोगों की हुई मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रदेश में भीषण गर्मी की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, जिन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया हालाँकि अभी पीएम रिपोर्ट का खुलासा नही हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला मंगला चौक के पास का है जहाँ मध्यप्रदेश के अनुपपुर निवासी फेंकूराम उरांव कोरबा में डीसी रोड लाइंस ठेका कंपनी में काम करता था। जिनका काम वर्तमान में मंगला में चल रहा है, जहां फेकूराम भी काम कर रहा था। गुरुवार दोपहर वह काम करने के बाद अपने साथियों के साथ रूम पहुंचा, जिसके बाद वह खाना खाने के लिए बैठा था। तभी अचानक बेहोश होकर गिर गया और बड़बड़ाने लगा। इस घटना के बाद उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने सुपरवाइजर को सूचना दी और तत्काल उसे इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया,

जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथ काम करने वालो ने बताया कि भीषण गर्मी में लू लगने से उसकी मौत हुई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इसी तरह दूसरी घटना सीपत थाना क्षेत्र के उच्चभट्‌ठी की है। जहाँ शैल कुमार सूर्यवंशी 27 वर्ष पिता कार्तिकराम घरेलु काम करती थी। जो गुरुवार को अपने कोठार में गोबर थाप रही थी। तभी गर्मी में बेहोश होकर गिर गई। इस पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। सिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि युवती की लू लगने से मौत हुई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,