जांजगीर चाँपा

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण…प्रेमजाल में फंसा कर ले गया था हैदराबाद, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को नाबालिग लड़की के साथ रायपुर रेल्वे स्टेशन से पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग लड़की के परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को 27-05-2024 के लगभग 11:30 बजे आरोपी मो.असफाक अंसारी के द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। शिकायत के बाद बम्हनीडीह पुलिस ने जांच शुरू कि तब पता चला कि आरोपी कोरबा बाल्को निवासी मो.असफाक अंसारी हैदराबाद में है। इसी दौरान पुलिस को 31 मई को मोबाइल लोकेशन से पता चला कि आरोपी हैदराबाद से रायपुर कि ओर जा रहा है। जिसपर पुलिस ने रायपुर स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वही उसके कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद किया है। वही पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर हैदराबाद में उसके साथ शारीरिक शोषण किया था। जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि संतोष बंजारे, प्रआर सुनील सिंह, म.आरक्षक करूणा खैरवार का विशेष येागदन रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ...