बिलासपुर

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन से वापस लौट रही बस पर हुआ पथराव….ड्राइवर सहित एक अन्य घायल…सकरी बाईपास की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रविवार को रायपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जहाँ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता जुटे थे, इसी क्रम में राजहंस बस क्रमांक सीजी 15 एबी 0773 में 21 कार्यकर्ता रायपुर से वापस लौट रहे थे,

जो सकरी बाईपास में संबलपुरी के पास पहुँचे थे, जहाँ 3 अज्ञात लोग सड़क पर खड़े थे, जिन्होंने बस के वहाँ पहुँचते उस पर पथराव करते हुए हमला कर दिया, पथराव के दौरान कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही सभी आरोपी भाग खड़े हुए, इस पथराव में चालक और एक अन्य को चोट लगी है,

वही बस के शीशे टूट गए है, अचानक ऐसे पथराव से वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो सकती थी, जिसे चालक ने नियंत्रित कर बड़ी घटना से बचा लिया।

वही घटना की जानकारी लगते ही आप कार्यकर्ताओ ने चालक के साथ सकरी थाने पहुँचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत