जांजगीर चाँपा

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से हथियार और बाइक जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चाकू और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अंजोर सिंह 11 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के शादी में शामिल होने ग्राम सहसा गया हुआ था। जहाँ रात 9 बजे अपने अन्य रिश्तेदार के साथ ससहा शराब भटठी तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में बोहारडीह का नूतन लहरे उर्फ गुड्डा अपने मोटर साइकिल में पिछे अपने दोस्त को बैठाकर आया और बोलने लगा कि तुम लोग भटठी के पास हम लोगो को मारपीट किये हो कहकर गाली गलौच करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपी गुड्डा ने प्रार्थी के पेट, सीने और पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। घायल प्रार्थी को परिजनों ने बिलासपुर के हॉस्पिटल में एडमिट कराया। वही मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी थी। इसी दौरान आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग स्टील का छोटा फोल्डिंग वाला चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक CG11 bd 3637 को बरामद कर लिया है। उक्त कार्यवाही मे उप निरी मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सुनील टैगोर, आर. टिकेश्वर राठौर, उमेश दिवाकर, सै. चंद्रशेखर प्रधान एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार