बिलासपुर

रेस्टोरेंट में जुआरियों के फड़ में पुलिस ने मारी रेड..मौके से 8 जुआरी गिरफ्तार, कब्जे से 2 लाख 53 हजार रुपए, मोबाईल और ताशपत्ती जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की सकरी पुलिस ने क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 8 जुआरियों को पकड़ा है, जो बेख़ौफ़ तरीके से 52 परियो की महफ़िल सजाये हुए थे। ग़ौरतलब है कि सकरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भरनी के हाली डे फैमिली रेस्टोरेंट के पास कुछ लोग ताशपत्ती पर रूपये का हार जीत का दांव लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं जिसकी सूचना पर उक्त स्थान में जाकर रेड किया गया, जहाँ रामेश्वर गुप्ता पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 35 वर्ष गनियारी, राजू सोनी पिता बालाराम सोनी उम्र 50 वर्ष जबड़ापारा सरकंडा, टंकेश साहू पिता सोनू राम साहू उम्र 45 वर्ष नगरौड़ी थाना चकरभांटा, असगर अली पिता मोह. साकिर उम्र 42 वर्ष ताज होटल के पास देवरीखुर्द, अमित वाधवानी पिता परस वाधवानी उम्र 39 वर्ष सिंधी कालोनी बिलासपुर, नितीन हरपाल पिता विद्याचंद हरपाल उम्र 34 वर्ष सिंधी कालोनी,

श्याम जायसवाल पिता फौदूरा जायसवाल उम्र 42 वर्ष भरनी थाना सकरी, विकास गुप्ता पिता वी के गुप्ता उम्र 44 वर्ष जूना बिलासपुर के द्वारा हाली डे होटल के पास में ताशपत्ती पर रूपये का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मिले जिनके फड़ से 01 लाख 65 हजार रूपये ,11 नग मोबाइल , 52 पत्ती ताश तथा पास से 88 हजार रूपये नगदी कुल 02 लाख 53 हजार रूपये को जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपीयो को पकड़कर धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 151, 107, 116(3) जा. फौ. के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

सराहनीय भूमिका – उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, सउनि उदयभान सिंह, आरक्षक सुमंत कश्यप, नर्मदा साहू, अमित पोर्ते, धनराज कुंभकार, कलेश्वर यादव, रूपेश कौशिक, गोपाल यादव एवं मालिक राम साहू की विशेष भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए सवार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत