मस्तूरी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील एंड पावर द्वारा गोंडाडीह चिल्हाटी में किया गया पौधारोपण…. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय योगदान

उदय सिंह

बिलासपुर – हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रकृति से जोड़ा जा सके और साथ ही उनको प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक भी किया जा सके।इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा गोंडाडीह लाइम स्टोन माइंस के पास स्टार एक्स कालोनी साइट और जिंदल कालोनी में 150 पौधे गुलमोहर,

बांस और शीशम के रोपे गए एवं प्रकृति से जुड़े रहने और उसकी देखभाल कैसे की जाय इस बारे में भी चर्चा की गई, प्लांट के वरिष्ट अधिकारी नितेश कुमार रघुवंशी एवीपी, मुकेश कुमार एजीएम, प्रमोद कुमार मैनेजर, जागेश्वर प्रसाद सरपंच गोंडाडीह, जगदीश सिंह सुरक्षा विभाग, चंद्रमा यादव, प्रभारी अनिल शर्मा, सहित सभी कर्मचारियों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

ग़ौरतलब है कि जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा स्वच्छ पर्यावरण को हमेशा महत्व दिया जाता है, जिनका मानना है कि पर्यावरण पृथ्वी पर जीवन के रखरखाव के लिए प्रकृति का एक उपहार है। जीवन के लिए आवश्यक हर तत्व पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं जैसे हवा, पानी, प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। हमारा पर्यावरण पृथ्वी पर स्वस्थ जीवन के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...