तखतपुर

लोकसभा चुनाव परिणाम:- कांग्रेस प्रत्याशी के हारने पर समर्थक ने मुंडन करा मुड़ाइ मूंछ…रिजल्ट को लेकर लगाई थी शर्त

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब कई तरह की बाते सामने आ रही है, जहाँ एक व्यंग्यात्मक खबर भी सामने आई है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के हार के बाद एक समर्थक ने अपना मुंडन कराकर मूंछ मुड़ा ली है, दरअसल बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के नही जीतने पर मुण्डन कराने और मुछ मुडाने की शर्त वार्ड क्रमांक 3 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी शैलेंद्र निर्मलकर ने सोशल मिडिया के माध्यम से लगाई थी, और जब 4 जून को परिणाम आया और उसमें कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव चुनाव हार गए, इसकी सूचना जब शैलेंद्र निर्मलकर को मिली तो उन्होंने अपने वादे के मुताबिक आज अपना मुंडन और मुछ मुड़ा लिया। शैलेंद्र निर्मलकर के इस शर्त की खूब चर्चा है, मतगणना के दो दिन पहले से ही सोशल मिडिया पर शैलेंद्र की मुण्डन और मुछ मुडाने की चर्चा खूब होती रही जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके समर्थन में रहे तो भाजपा के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के जीतने के दावे करते रहे।

4 जून को जब मतगणना प्रांरभ हुई तो यह फिर से मिडिया में चलने लगा और जब मतगणना परिणाम में वोटों का फासला बढ़ते गया तो लोग शैलेंद्र को अपने किए हुए वादे को याद दिलाते रहे। अंतत: जब लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी हुआ जिसमें भाजपा के प्रत्याशी की जीत हुई और इस सूचना के मिलने के बाद शैलेंद्र ने अपना सर और मुछ दोनों मुड़ा लिया। अपने इस शर्त पर शैलेंद्र ने कहा कि पूरे देश में अयोध्या में बने राम मंदिर के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा को अयोध्या के मतदाताओं ने सबक सिखाया है मैं अपनी जबान पर कायम हूं और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के हार पर जो मैंने शर्त लगाई थी उस पर मैंने आज मुण्डन करा लिया है और आने वाले नगरपालिका चुनाव में डंके की चोट पर कांग्रेस भाजपा को सबक सिखाऐगी।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...