मुंगेली

धान खरीदी में भ्रष्टाचार… केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज, 39 लाख रुपए से अधिक की हुई गड़बड़ी

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – धान खरीदी केन्द्र से 39 लाख रुपए के धान के बंदरबाट के मामले में जिला कलेक्टर के निर्देश पर केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है मामले में चिल्फी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला विकासखंड लोरमी के ग्राम अखरार के सेवा सहकारी समिति का है। जहा समिति प्रभारी और ऑपरेटर ने मिलकर 39 लाख के धान का बंदरबांट किया है। मामले में शिकायत के बाद सहकारिता विस्तार अधिकारी एन. के. कश्यप एवं पर्यवेक्षक विजय कुमार रात्रे द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन व जांच किया गया, जिसमें अनियमितता की शिकायत सही पाई गई और लगभग 1268.10 क्विंटल धान जिसकी कीमत 39 लाख 31 हजार 110 रूपये है। उसकी अनियमितता के लिए खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर को दोषी पाया गया। जिसके बाद जिला कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर धान खरीदी प्रभारी दिलीप जायसवाल और कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेन्द्र जायसवाल के खिलाफ चिल्फी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मामले में पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला