बिलासपुर

आयकर विभाग में नौकरी के नाम पर युवती से 5 लाख की ठगी,, आरोपी ने हस्तरेखाविद् बनकर दिया ठगी की घटना को अंजाम..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आयकर विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए के ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहां सकरी निवासी प्रार्थी युवती ने मामले की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होने जानकारी देते हुए बताया की दिसम्बर 2022 में वह अपने पिता के साथ हस्तरेखा दिखाने के लिये तेजेश्वर सिंह राजपूत के यहां खम्तराई गई थी। जहां तेजेश्वर सिंह राजपूत ने अपने आप को हस्तरेखाविद् बताकर युवती की हस्तरेखा देखकर विवाह के योग नही बन रहा है नौकरी का योग है। कहकर युवती को अपने झांसे में लिया। जिसके बाद आयकर विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपए लगने की बात कही। जिसपर प्रार्थिया ने 12.12.2022 को तेजेश्वर सिंह राजपूत को अपने घर में 5 लाख रुपए दे दिए। जिसकी स्क्युरिटी के लिए बतौर 05 लाख रूपये का दो चेक दिया था। इधर एक साल बीत जाने के बाद भी ना तो प्रार्थीया की नौकरी लगी और ना नही उसके पैसे वापस मिले। काफी दिनों बाद आरोपी से प्रार्थिया के साथ मुलाकात कोरबा में हुई। जहां आरोपी ने प्रार्थिया को 30 जनवरी 2023 को राजीनामा, ईकरारनामा 100 रूपये के स्टाम्प पेपर में 03 माह के अंदर उक्त रकम वापस करने लिखित में दिया था। लेकिन उक्त तिथि के बीत जाने के बाद भी उक्त रकम नहीं मिली। जिसके बाद निराश युवती ने मामले की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई है।वही मामले में सकरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ... बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत,