सीपत

सीपत: महज 120 रुपए के विवाद पर कैंची से ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनिया में आरोपी इंद्रपाल भारद्वाज पिता स्व. गंगाराम भारद्वाज के द्वारा मामूली विवाद पर संतराम केंवट के पेट में कपड़ा काटने वाली कैंची से जानलेवा हमला कर फरार हो गया था। मामले की रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध धारा 307 भा.दं.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना घटित कर फरार था, अतः पुलिस द्वारा तत्काल सरगर्मी से आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। इस बीच पुलिस को सूत्रों से आरोपी के ग्राम सलखन, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा में छिपे होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम सलखन में गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गये आरोपी ने आम की लकड़ी के 120 रू. के विवाद पर कैंची से प्राणघातक हमला कर फरार होना स्वीकार किया है । हत्या के प्रयास के आरोपी को सीपत पुलिस के द्वारा अत्यन्त सूझबूझ से कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे की अल्पावधि में गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई है। प्रकरण का आरोपी रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, स.उ.नि. शिव सिंह बक्साल प्र.आर. कौशल प्रसाद, प्र.आर. प्रफुल सिंह, आर.अभिषेक पटेल ने सराहनीय कार्य किया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...