बिलासपुर

ज्वेलर्स का परिवार सोता रहा और अज्ञात चोर ले गए 9 लाख से अधिक का माल…सीसीटीवी फुटेज मिटाने डीवीआर को किया क्षतिग्रस्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में बीती रात ज्वेलर्स की दुकान का कुंदा तोड़कर 9 लाख रुपए से अधिक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी लिखित शिकायत हिर्री माईंस चौक निवासी प्रार्थी पुष्पेंद्र देवांगन ने थाने में दर्ज कराई है।

जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनका मिसी ज्वेलर्स , देवांगन सायकल और इलेक्ट्रीकल का दुकान घर से लगा हुआ है। बुधवार की रात 8:30 बजे वह दुकान बंद कर ताला लगाकर घर अंदर चले गए जो लगभग 11:30 बजे सभी खाना खाकर सो गए थे।

जब वह गुरूवार को सुबह उठकर देखे कि घर के पीछे का चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था। जहा से लगे दुकान में बने दरवाजा का कुंदा टूटा हुआ था। जब प्रार्थी अपने दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान में रखे चांदी जेवर – पायल 100 जोडी, लच्छा 5 जोडी, करधन 25 नग, बिछीया 500 जेाडी, अंगुठी 300 नग, बच्चो का चुडी 70 जोडी, चैन 50 नग, सिक्का 10 ग्राम व 05 ग्राम का 15 नग, लाकेट 200 नग, ब्रेसलेट 20 नग, चुडा 15 नग, भगवान की मुर्ती, बांसूरी व अन्य सामान सोने का जेवर- नोजपिन 100 नग, पुराना जेवर 1.5 तोला, लाकेट 5 नग नगदी रकम- 5000 रूपये जुमला कीमती करीबन 09 लाख रूपये (9,00,000 रूपये) का सामान कोई अज्ञात चोर चोरी करके फरार हो गए।

इतना ही नहीं शातिर चोरों ने जेवर रखे प्लास्टिक का डिब्बा घर के बाहर और सीसीटीव्ही कैमरा का डीव्हीआर को तोडकर बाहर फेंक दिया। इधर मामले की शिकायत के बाद चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,