रायपुर

बड़ी कार्रवाई:- शिक्षा विभाग में 10 अधिकारी आये जांच कार्रवाई के जद में….प्रमोशन पोस्टिंग मामले में हुए सस्पेंड

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – शिक्षक पोस्टिंग के घोटाले कि आंच बिलासपुर से पूरे प्रदेश तक फैल गई है। जिसको लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने 3 जेडी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कि है। आपको बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में पदोन्नति पश्चात पोस्टिंग के बाद संशोधन कर करोड़ों रुपए के बंदरबांट करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें अब राज्य सरकार ने कड़ा निर्णय लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में 10 अधिकारी कर्मचारियों को सस्पेंड ऑर्डर थमाया गया है, जिसमें सरगुजा संभाग के सयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय, रायपुर संभाग के जे डी के कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सीएस ध्रुव, आर के वर्मा प्राचार्य डाइट रायपुर, सहायक संचालक रायपुर डीएस ध्रुव, शैल सिन्हा सहायक संचालक रायपुर, उषा किरण खलखो सहायक संचालक रायपुर, संजय पुरी गोस्वामी खंड शिक्षा अधिकारी धरसीवा और एसके गेंदले जिला शिक्षा अधिकारी बलोदा बाजार को उक्त प्रकरण में सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है। कि शासन के आदेश पर पोस्टिंग के लिए शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने सभी जिलों के डीईओ से रिक्त पदों की जानकारी मंगाई, जिसके बाद शहर के साथ ही जिला व ब्लॉक मुख्यालय के आसपास के स्कूलों में रिक्त पदों को छिपा दिया गया। इसके बाद दिखावे के लिए काउंसिलिंग किया गया। फिर कुछ ही दिन में छिपाए गए पदों पर संशोधन के नाम पर लेनदेन कर पोस्टिंग आदेश जारी किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी