बिलासपुर

लिंक भेजकर टेली फ्रॉड… एप इंस्टॉल करते ही फोन हुआ हैक, क्रेडिट कार्ड से पार हुई रकम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – लिंक भेजकर शातिर ठग द्वारा मोबाइल को हैक कर एक लाख 908 रुपए ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी लिखित शिकायत आश्रय परिसर निवासी प्रार्थी ज्योति प्रकाश् राठौर ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 26/05/2024 को उनके मोबाइल फोन पर एक नंबर से फोन आया था। जिसमे फोन करने वाले ने अपने आप को इंडस्लैंड बैंक के सर्विस डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताकर उनको अपने झांसे में लिया। उन्होंने कहा कि प्रार्थी के क्रैडिट कार्ड में अनचाही सर्विस सक्रिय है। जिसे निष्क्रिय करने के लिए बैंक का क्रेडिट कार्ड एप इंस्टॉल करने की जानकारी दी। जिसके झांसे में आकर प्रार्थी ने उनके बताए अनुसार एप को इंस्टॉल कर लिया। जिसके बाद प्रार्थी का मोबाइल हैक हो गया। जब तक प्रार्थी को कुछ समझ आता तब तक प्रार्थी के क्रैडिट कार्ड से 100908.00 रुपए का ट्रांजेक्शन हो चुका था। जिसके कुछ देकर बाद जब प्रार्थी का मोबाइल ठीक हुआ तो उन्होंने अपने कार्ड को ब्लॉक कर दिया। वही इस पूरे घटना क्रम में संबंधित बैंक से मदद नहीं मिलने के कारण उन्होंने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिसपर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...