मस्तूरी

पाराघाट टोल प्लाजा में कर्मचारी से मारपीट… कार सवार युवकों ने किया हमला, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकत

उदय सिंह

मस्तूरी – नेशनल हाईवे पर मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पाराघाट टोल प्लाजा में कार सवार 2 आरोपियों ने कर्मचारी पर हमला करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिससे कर्मचारी को गंभीर चोटें लगी है, मामले में शिकायत के बाद मस्तूरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रमोद कुमार धीरज पाराघाट टोल प्लाजा में टीसी के पद पर कार्य करता है, जो 13/06/24 के करीबन शाम07:00 बजे पाराघाट टोल प्लाजा में लेन नम्बर 05 के बूथ में टोल पर्ची काटने का कार्य कर रहा था। तभी अकलतरा से बिलासपुर साईड लेन नम्बर 05 में कार क्रमाक CG-10-AH-9518 आया कार का चालक एवं उसके एक साथी कार से उतर कर उसके बुथ में आकर बोले कि इतना समय क्यो लगा रहे हो तब उसने बोला कि सामने वाला गाडी फ़ास्ट टैग का काटेगा तभी तो आपकी गाड़ी निकलेगी, 

इतने में तुम बहुत बात करते हो कहकर दोनो आरोपियों द्वारा गाली गलौज करते हुए कार चालक ने हाथ मुक्का व उसके साथी ने डण्डा से मारपीट किये है तथा जान सहित मारने कि धमकी दे रहे थे। मारपीट से प्रार्थी कर्मचारी के सिर, बाये आंख के पास,पीठ कमर में चोट लगा है। वही पुरी घटना का फुटेज टोल प्लाजा पाराघाट के CCTV कैमरा में रिकार्ड है, जिसमें आरोपियों की हरकत कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने कार क्र. CG-10-AH-9518 के चालक एवं उसके एक साथी के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,