मस्तूरी

घर की छत में सोए युवक की नीचे गिरने से हुई मौत, मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला…पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात लेंटर छत में सोए हुए युवक की नीचे गिरने से मौत हो गई है वही पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना अंतर्गत स्थित पातालेश्वर कालेज के पास इंदिरा आवास में रहने वाले कुंदन रात्रे पिता बहोरिक रात्रे उम्र 23 वर्ष बीती रात रोज के भाती खाना खाने के बाद अपने छत में सोने चला गया। रात 10:30 के आसपास गिरने की तेज आवाज सुनकर कुंदन रात्रे का बड़ा भाई विक्रम रात्रे पास जाकर देखा तो कुंदन छत से नीचे गिरा हुआ था और उसके नाक,मुंह और चेहरे से खून निकल रहा था और अचेत अवस्था में नीचे पड़ा हुआ था

जिसके बाद कुंदन के बड़े भाई ने अपने अन्य सहयोगी के साथ आनन फानन में अपने बाइक में बैठा उसे मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत कुंदन रात्रे को मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद इसकी सूचना सुबह मस्तूरी पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने मर्ग कायम कर रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौप आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,