छत्तीसगढ़रतनपुर

पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों की कार ने खड़ी बस को ठोका, कार सवार 6 युवकों समेत 9 यात्री घायल

यह दुर्घटना उन सभी के लिए सबक है, जो मौज मस्ती के दौरान सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते, नतीजतन रंग में भंग पड़ जाता है।

आकाश दत्त मिश्रा

रतनपुर बेलगहना क्षेत्र में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही । एक बार फिर एक सड़क हादसे में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। रविवार को हर दिन की तरह पुष्पराज बस सर्विस की बस क्रमांक सीजी 10 एक्यू 8019 बेलगहना के दाल सागर चौक के पास सवारी उतारने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान दोपहर बाद बांधवगढ़ से पिकनिक मनाकर बलौदा बाजार के लिए लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार बस से टकरा गई । पिकनिक की मस्ती में डूबे मारुति सुजुकी कार क्रमांक सीजी 04 केपी 6499 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाते हुए खड़ी बस को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार धनंजय यादव , हेमंत कुमार वर्मा, रविंद्र साहू, सागर सोनी, किशोर साहू, दीपक सोनी को गंभीर चोटे आई। युवक बलौदाबाजार और बिलासपुर के रहने वाले हैं । वही बस में सवार 9 यात्रियों को भी मामूली चोटे आई है।

इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस सेवा को दी, जिनके द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को पहले रतनपुर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना के बाद भी बस चालक सवारियों को लेकर आगे बढ़ गया, इसलिए पुलिस की बातचीत घायलों और बस चालक से नहीं हो पाई। इस मामले में सही समय पर एंबुलेंस ना पहुंचने पर बेलगहना पुलिस ने मानवीयता का परिचय देते हुए अपने स्वयं के कार से घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पिकनिक मनाकर लौटने की खुशी में थोड़ी सी लापरवाही के चलते खुशी मातम में बदल गई । यह दुर्घटना उन सभी के लिए सबक है, जो मौज मस्ती के दौरान सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते, नतीजतन रंग में भंग पड़ जाता है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,