जांजगीर चाँपा

तेज रफ्तार ट्रेक्टर से सड़क पर गिरी नाबालिग….गम्भीर चोट लगने से हुई मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचरी में अपने मौसी के घर जाने निकली नाबालिग लड़की की चलते ट्रैक्टर से गिरने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कटघरी निवासी राजिम बाई यादव परिवार विवाद के बाद काफी सालो से अपने मम्मी के यहां रहती थी। जिनके साथ उनकी तीन बेटी और एक बेटा भी अपने नानी यहा रह रहे थे। बुधवार को राजिम बाई यादव कि नाबालिग बेटी रिया यादव अपनी मौसी गांव सांकर जाने ट्रेक्टर क्रमांक CG.11AL. 6985 में निकली थी। उक्त ट्रेक्टर को उसका मालिक माथुर यादव चला रहा था। जिसके साथ इंजन कैबिन में गांव के ही रिया यादव के अलावा उसी इंजन में फागराज प्रधान राम नायक,प्रेम नायक भी बैठे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर काफी स्पीड में चल रही थी। जिससे ट्रैक्टर जैसे ही ग्राम पचरी पहुंची उसी समय रिया यादव ऊछल कर ट्रेक्टर के इंजन से रोड में गिर गई गिरने से रिया यादव को चेहरे एवं शरीर में बाहरी एवं अंदरूनी चोट आई है उस वक्त उसके नाक से खून निकला रहा था। जिसे तुरंत सीएचसी अकलतरा लाया गया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इधर मामले में परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रेक्टर क्रमांक CG.11AL. 6985 के चालक माथुर यादव के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...