सक्ती

पत्नी से अवैध संबंध की शंका पर दोस्त की हत्या…पहले पत्थर से कुचला फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट…पुलिस ऐसे पहुँची आरोपी तक

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरदा निवासी सौखीलाल पिता जेठूराम जांगडे उम्र 32 साल की गुमशुदगी की शिकायत उसकी पत्नी किरण जांगड़े में थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि गांव के ही अमरजीत बंजारे के साथ वह बाइक में गया था, जिसके बाद से वह गायब है, पुलिस ने आरोपी अमरजीत को संदेह के आधार पर कब्जे में लेकर पूछताछ की गई, जिसने पहले तो टालमटोल किया फिर जिसने बताया कि उसकी तीन शादी हुई थी जिसकी एक पत्नि के साथ मृतक सौखीलाल के साथ बात करने के शंका पर मृतक सौखीलाल को ग्राम अचरितपाली भद्री तालाब के पास ले जाकर दिनांक 22.06.2024 को शाम को उसके सिर व छाती में पत्थर से वार कर व गला को दबाकर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को वही सीमेंट के बने फाल के अंदर में छुपाकर रख दिया है। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम अचरितपाली में मृतक सौखीलाल पिता जेठूराम जांगडे उम्र 32 साल निवासी कुरदा थाना मालखरौदा की लाश को बरामद कर मौके पर ही मर्ग एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 302,201 भादवि कायम कर आरोपी अमरजीत बंजारे पिता फिरत राम बजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल, उप निरीक्षक सी.पी. कवर, सउनि राधेश्याम राठौर, हरनारायण ताम्रकर (थाना जैजैपुर) प्र.आर अश्वनी जायसवाल आरक्षक सेतराम पटेल, नान्ही यादव, अजय खैरवार, शिवगोपाल रात्रे, महेन्द्र कवर सहदेव यादव नान्ही यादव, सत्येन्द्र राठौर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दु... बिरकोना रोड पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, युवक का पैर टूटा, मासूम के पैर पर चढ़ा पहिया फरहदा में बलराम का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों को पीटा, घरों में तोड़फोड़... सड़क ... बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्... बिलासपुर: हड़ताल पर अड़े 229 पटवारियों पर प्रशासन का शिकंजा, ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई; 102 का वेत... धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन...7 ठिकानों पर छापे, 200 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अवैध धा... बिलासपुर: 6 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा, 24 लाख की ठगी; चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर समेत चार गिरफ... बच्ची के एक्सीडेंट के बाद भड़की भीड़... युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक में लगाई आग, बिल्हा के गो... हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में पांच साल से फरार पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पु...