बिलासपुर

छट्ठी कार्यक्रम में घुसे दबंग….गाली-गलौज के बाद पत्थरों से हमला, एक युवक घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। प्रार्थी प्रदीप रजक, निवासी देवरीखुर्द सुखवा तालाब के पास ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 24 अप्रैल 2026 की रात उनके घर में छट्ठी का कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें रिश्तेदार और मेहमान शामिल हुए थे। रात करीब 12 बजे कार्यक्रम के बाद घर का बर्तन और टेंट का सामान समेटा जा रहा था, तभी मोहल्ले के बबलू यादव, सरवन और अन्य लोग घर के सामने आकर अश्लील गाली-गलौज करने लगे। जब प्रदीप रजक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो आरोपियों ने उग्र होकर हम रोड में गाली दे रहे हैं, तुम बोलने वाले कौन होते हो कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे प्रदीप रजक के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। घटना के दौरान उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला। मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपियों बबलू यादव, सरवन एवं अन्य के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर