कोरबा

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले 5 आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कोरबा पुलिस को ऑनलाइन स‌ट्टा के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी कोरबा और बाकि चार आरोपी अंबिकापुर में बैठकर कृष्णा बुक के JET BOOK तथा ALL BOOK पैनल से सट्टा संचालित करते थे। मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट मैच को लेकर चल रहे सट्टा के बारे में कोरबा पुलिस और सायबर सेल जांच कर रही थी। तभी उन्हें पता चला कि अनेक खातो से मनी ट्रेल की जा रही है। इसी बीच सायबर सेल और चौकी रजगामार पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि रजगामार निवासी अर्पित अग्रवाल, आदित्य चौहान नामक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा अपने साथियों के जरिए खिला रहे है। पुलिस टीम के द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी गई। जहा अर्पित अग्रवाल घर पर नहीं मिला।

तब आदित्य चौहान के बारें मे सूचना मिली की वह अपने घर पोड़ी बहार में है। पुलिस ने जाकर घेराबंदी कर उसके घर के पास आदित्य चौहान को पकड़ा। जिससे पूछताछ के बाद इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रजगामार निवासी साहिल दास,सुनील सिंह और विवेक सिंह,ग्राम भैसवार जिला कोरिया निवासी अमन जायसवाल द्वारा पैनल संचालन किया जा रहा था। जिसपर पुलिस ने अंबिकापुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को पता चला की यह आरोपी कृष्णा बुक के JET BOOK तथा ALL BOOK पैनल से अंबिकापुर में बैठकर सट्टा खिला रहे थे। जिनके द्वारा 85 बैंक खाते को उपयोग किया जाता था। जिसपर पुलिस के द्वारा अलग-अलग बैंकों के 85 खातों को होल्ड किया जा रहा है। जिसमे अभी तक 34 खातों में लगभग 07 लाख को होल्ड कराया जा चुका है।

इधर पकड़े गए सटोरियों के कब्जे से दो लैपटॉप, 21 स्मार्ट मोबाईल फोन, 26 सिम, 37 चेक बुक, 72 एटीएम और दो बाइक बरामद की हैं। बरामद की गई मशरूका की कुल कीमत लगभग 6,60,000 रुपये है। जिसे जब्त कर सटोरियों के विरूद्ध चौकी रजगामार थाना बालको में अपराध 338/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07,08 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रहीं है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना (भापुसे.) चौकी प्रभारी रजगामार उनि. महा सिंह, सउनि. राकेश सिंह आर. अजय महिलांगे, सायबर सेल से प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी, प्र.आर. गुनाराम सिन्हा, चंद्रशेखर पांडे, राजेश कुमार, आर. प्रशांत सिंह, विरकेश्वर प्रताप सिंह, डेमन ओगरे, रितेश शर्मा आलोक टोप्पो, सुशील यादव, म.आर. रेनू टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत