कोटा

कोटा पुलिस की शांति समिति की बैठक सम्पन्न,नगरवासी एवं आसपास के क्षेत्र वासियों से शांतिपूर्ण होली मनाने की गई अपील

प्रेम सोमवंशी

कोटा-थाना में आज शांति समिति की बैठक आहूत की गई जिसमें कोटा नगर के राजनीतिक पार्टी के जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यपारी, नगर पंचायत कोटा के कर्मचारि व सभी समाज के गणमान्य नागरिक, स्थानीय नागरिकों सहित कोटा प्रेस क्लब पत्रकार साथी शामिल हुए।
इस बैठक में होली पर्व को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने को लेकर लोगों को समझाईश दी जा रही है

और उपस्थिति लोगों के सुझाव लिए गए। इसीक्रम में कोटा थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण व्यवस्था स्थापित रखने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा, एसडीओपी कोटा आशीष अरोरा, प्रांजल मिश्रा तहसीलदार कोटा, रौशनी तंवर नायाब तहसीलदार कोटा, डॉ. संदीप द्विवेदी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा, कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा की उपस्थिति में नगरवासियों से कानून व्यवस्था बनाये रखने अपील की गई,

इस दौरान पेट्रोलिंग, बल की तैनाती सहित सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी के अलावा होलिका दहन समय पर करने, हुड़दंग नही करने जैसे निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर नगरवासियों ने अपने सुझाव भी पुलिस प्रशासन को दिए जिनका स्वागत करते हुए उपयुक्त व्यवस्था उपलब्ध कराने कहा गया वही सभी से फोन के माध्यम सूचना देने अपील की गई।

error: Content is protected !!
Letest
विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क... 200 के रिचार्ज ने उड़ाए 77 हजार! रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी बना शिकायत, सायबर ठगी का नया तरीका, ताले भी सलामत, लॉकर भी सुरक्षित... फिर 13 तोला सोना कैसे हुआ गायब? पूजा अपार्टमेंट की रहस्यमयी चोरी ... मां महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र संपन्न...विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कन्या भोज के साथ हुआ समा... मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे, VIDEO:- खुंटाघाट हुआ छलककर खुशहाल…वेस्टवीयर से बहा पानी…किसानों के चेहरों पर लौटी समृद्धि की मुस्कान जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 13.60 लाख की ठगी..दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज