मस्तूरी

मस्तूरी विधानसभा में जनता ने बदला मूड… भाजपा के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया को मिला स्पष्ट बहुमत, 20141 मतों से हुए विजयी

उदय सिंह

मस्तूरी – मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की लहर के बीच कांग्रेस पार्टी की जबदस्त वापसी की है। जहा बीजेपी के डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी और कांग्रेस के दिलीप लहरिया के बीच चुनावी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। एक ओर कृष्णमूर्ति बांधी यहां से सिटिंग एमएलए थे। जबकि कांग्रेस ने दिलीप लहरिया पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा, इस सीट पर दिलीप लहरिया को जीत मिली है। आपको बता दें कि मस्तूरी विधानसभा सीट एससी कोटे के लिए आरक्षित सीट है। यहां पर बड़ी संख्या में एससी समाज के लोग निवास करते हैं। जहा धर्मांतरण सिंचाई और उद्योग का मुद्दा भी हावी रहा। इसी मुद्दे पर यहां चुनावी दंगल देखने को मिला।

जहां बीजेपी के विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के पक्ष में भी काफी माहौल बना था। लेकिन जनता जनार्दन ने इस वर्ष अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी दिलीप लहरिया को जताई है। जिन्होंने 95 हजार 497 वोटो के साथ मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र पर फतेह हासिल किया है। जबकि बीजेपी नेता डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी को 75 हजार 356 वोट मिला है। जबकि एससी कोटे के लिए आरक्षित सीट कि भावी प्रत्याशी चांदी भारतद्वाज को 2 हजार 475 वोट मिला है। कुल मिलाकर आपसी खीच तान में कांग्रेस नेता दिलीप लहरिया को 20 हजार 141 वोट से जीत दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत...