जांजगीर चाँपा

चाकू से जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी पचपेड़ी से गिरफ्तार….1 आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

उदय सिंह

जांजगीर चाम्पा – जिले के पामगढ़ थाना पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 1 फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 11.04.2024 को आहत अंजोर सिंह अपने रिश्तेदार की शादी में ग्राम सहसा गया था। उसी दिनांक को रात्रि करीब 09.00 बजे आहत अंजोर सिंह अपने अन्य रिश्तेदार के साथ ससहा शराब भटठी तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में बोहारडीह का गुड्डा उर्फ नूतन लहरे अपने मोटर साइकिल में पिछे अपने दोस्त डीलेश्वर कुमार मिरी उर्फ स्वपनील मिरी को बैठाकर आया और दोनो बोलने लगा कि तुम लोग भटठी के पास हम लोगो को मारपीट किये हो कहकर दोनो गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे और गुड्डा अपने जेब मे रखे चाकू नुमा हथियार से आहत अंजोर सिंह के पेट, सीना एवं पीठ में मारकर गंभीर चोट पहुचाया और वहा से भाग गए। आहत अंजोर सिंह को चोट लगने से उसके साथियों द्वारा उचित इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल लेकर गये, जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपीयो के विरूद्ध थाना पामगढ़ में धारा 294, 506, 323, 324, 307,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण का आरोपी डीलेश्वर कुमार मिरी उर्फ स्वपनील मिरी उम्र 21 साल बोहारडीह थाना पचपेड़ी जो घटना घटित कर फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार पतासाजी थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अपने ठिकाने में है आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। प्रकरण के दूसरे आरोपी गुड्डा उर्फ नूतन लहरे निवासी बोहारडीह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, ASI सुनील टैगोर, आर टिकेश्वर राठौर, आर रोहित साहू का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...