जांजगीर चाँपा

लोन की रकम जमा न कर धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार.. लाखों रुपए वसूल कर हो गया था फरार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में प्रार्थीया एवं अन्य महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपिया संक्रांति प्रधान व उसके साथी के द्वारा लोन दिलाकर लोन के रकम को स्वयं उपयोग कर जमा न कर धोखाधड़ी किया है। जिसपर जांजगीर पुलिस ने धूरकोट निवासी संक्रांति प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वही उसके साथी कुडवा थाना रामनगर जिला गोंदिया निवासी आरोपी प्रकाश मधुकर तिहारे की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता चला जिसपर पुलिस ने दबिश देकर प्रकाश मधुकर तिहारे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, आर ईश्वरी राठौर एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...