जांजगीर चाँपा

बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे सिलसिलेवार चोरी को अंजाम…3 खरीददार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में सिलसिलेवार सुने मकानों में ताला तोड़कर चोरी को अंजाम देने वाले शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में आये है जिनके साथ 3 खरीददार भी पुलिस के हत्थे चढ़े है जो चोरी के सोने चांदी को खरीदकर खपाते थे। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी संजीव साहू के जांजगीर स्थित सूने मकान से 28 से 30 जून के बीच कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर अंदर रखे अलमारी से सोने चांदी के जेवर की चोरी अंजाम दिया था। इसी तरह 10.04.24 को प्रार्थी एकनाथ कर्ष के सूने मकान से कोई अज्ञात चोर ने 09-10.04.24 की रात अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर की चोरी की थी, वही 30.06.24 को प्रार्थिया बिन्दुलता यादव ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29- 30 की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोर के द्वारा उनके सुने मकान से सोने चांदी के जेवर को चोरी कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध कायम कर विवेचना किया गया। जिले में लगातार सूने मकानों से हो रही चोरियों की घटना को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात चोर एवं चोरी गये संपत्ति की पता तलाश हेतु लगातार किया जा रहा था। इसी क्रम में घटना स्थल के आस पास मिले साक्ष्यों का संकलन एवं साक्ष्यों की मदद से उनका गहराई से अवलोकन किया गया जिसमें घटना दिनांक को एक स्कूटी को बिलासपुर की तरफ से आना और जाने की कड़ी मिलने तथा सायबर साक्ष्यों के मद्देनजर सायबर टीम एवं थाना जांजगीर पुलिस संयुक्त रूप से बिलासपुर गई जिन्होने लगातार तीन दिनों तक मेहनत करने के उपरांत आखिरकार चोरी करने वाले आरोपी हर्ष कुकरेजा निवासी बिलासपुर तथा ओम सिंह उर्फ सोनू उर्फ वीर निवासी बिलापुर को हिरासत में लेकर थाना जांजगीर क्षेत्र में हो रहे चोरी के संबध में पुछताछ करने पर हसदेव विहार जांजगीर, रमन जांजगीर एंव शंकर नगर जांजगीर में सूने मकान में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना घटित करने के संबध में अपराध करना स्वीकार किया, जिनके द्वारा चोरी किये गये सोने चांदी के आभूषणों को आरोपी हसन मलिक पिता मुबारक मलिक उम्र 35 वर्ष निवासी भारत चौक तालापारा को विक्रय करना तथा हसन मलिक के द्वारा प्राप्त जेवरात को गलाकर नये जेवर निर्माण कर तथा कुछ सोने के बदले चांदी खरीदकर व्यापार में संलिप्त था एवं कुछ जेवरातों को आरोपीयो के द्वारा आरोपी शेख दिलबर पिता शेख जाकिर उम्र 27 वर्ष निवासी तालापारा बिलासपुर को बिक्री करने हेतु दिया गया जो स्वयं सोना गलाने का काम करता है। उपरोक्त सोने को गलाकर शहर के समीर जगदाले पिता चंद्रकांत जगदाले उम्र 38 वर्ष निवासी गोड़पारा लक्ष्मी स्पोटर्स के पास गली थाना कोतवाली बिलासपुर को दिया गया जो सोने को टंच करने का कार्य करता है जिसके द्वारा इस संबध में रजिस्टर भी तैयार किया गया है जिसमें किसी प्रकार का किससे लिया किसको दिया का लेख नही किया गया है। शेख दिलबर से प्राप्त चोरी के सोने को अच्छा खासा मार्जिन रखते हुये थोड़ा रकम देते स्वय ज्यादा रकम कमाता था, जिसे भी आरोपीयो के बयान अनुसार हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया है। इस प्रकार सभी आरोपियों को धारा 413, 120बी भादवि समाहित कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जांजगीर, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, थाना जांजगीर एंव सायबर सेल से उप निरी सत्यम चौहान, सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रआर. राज कुमार चन्द्रा, मनोज तिग्गा, विवेक सिंह , आरक्षक गिरिश कश्यप, अर्जुन सिंह, ईश्वरी राठौर, शहबाज खान एंव अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपियों के कब्जे से बरामद समान:-

(1) सोना लगभग 02 तोला किमती 1,50,000 रु,

(2) 2 किलो 300 ग्राम चांदी के जेवरात कीमती 1,50,000 रु

(3) नगदी रकम 4000 रु

(4) घटना में प्रयुक्त स्कूटी किमती 40000 रु कुल किमती – 3,44,000 रु एवं घटना में उपयोग 01 लोहे का राड।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...