सीपत

सीपत में करंट से ठेका कर्मी की मौत के बाद हंगामा…परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, मुआवजा और नौकरी की मांग

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के खम्हरिया विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत ठेका कर्मचारी मुंशीराम कांगो की करंट लगने से हुई मौत के बाद गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने सीपत विद्युत कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। बुधवार को हुई इस दुर्घटना के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर सीपत पहुंचे और शव को एंबुलेंस में रखकर दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि स्थानीय निवासी शरद दुबे ने अपने निजी प्लॉट में बिजली कनेक्शन के लिए मुंशीराम को बुलवाया था।यह कार्य बिना विभागीय अनुमति और लिखित आदेश के कराया जा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से मुंशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि शरद दुबे के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की जाए, ठेकेदार और विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर जवाब दें और मृतक के परिजन को मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।

लेकिन दो घंटे तक कोई अधिकारी या ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। इसी बीच विद्युत विभाग के अन्य ठेका कर्मचारियों ने आपस में 10 हजार रुपये एकत्र कर मृतक परिवार को सहायता दी, लेकिन यह राशि परिजनों के आक्रोश को शांत नहीं कर सकी। बाद में विद्युत विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर मामला किसी तरह शांत हुआ।विद्युत ठेका कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मरावी ने कहा कि भविष्य में ठेकेदारों को जोखिम वाले कार्यों के लिए कर्मचारियों से लिखित सहमति और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने होंगे। उन्होंने अंतिम संस्कार से पहले मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। यह घटना एक बार फिर विभागीय लापरवाही और ठेका प्रथा की खामियों को उजागर करती है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...