मस्तूरी

मस्तूरी :- बिजली खम्बों को गिराकर लाखों के तार की चोरी, 2 दिनों में 2 अलग अलग क्षेत्रो में दिया गया घटना को अंजाम

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कई खम्बों को गिराकर अज्ञात चोर गिरोह द्वारा लाखों रुपए के बिजली तार की चोरी को अंजाम दिया गया है, जिसे लेकर सीएसपीडीसीएल के जूनियर इंजीनियर आकाश कुमार पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि 08.7.2024 की रात 9 बजे से 9.7.24 के प्रात: 05.00 बजे के मध्य ग्राम बकरकुदा के पास अज्ञात लोगों के द्वारा 15 स्पन 33 केव्ही विद्युत कंडक्टर को चोरी कर लिया गया गया है

वही 07.07.2024 को रात 09.00 बजे से 08.07.2024 की सुबह 05.00 बजे के मध्य ग्राम भिलाई में अज्ञात लोगों द्वारा 04 स्पान 11 केव्ही विद्युत कंडक्टर यानी तार की चोरी को अंजाम दिया गया है, जिसकी वजह से विभाग को 7 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गिरोह दे रहा घटना को अंजाम..

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र में लंबे समय से कोई गिरोह सक्रिय है जो ऐसे जगहों पर नजर बनाए रखता है कि किस क्षेत्र में नए खंबे लग रहे है, कहाँ अभी बिजली की सप्लाई शुरू नही हुई है और जैसे ही मौका मिलता है यह वाहनों के माध्यम खंबो को गिराकर तार की चोरी को अंजाम देते है। इस चोरी में लाखों का माल चोरी किया जाता है लेकिन पकड़े नही जाने से अब तक इस गिरोह का खुलासा नही हो पाया है जो लगातार ऐसे चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,