कोटा

कोटा:- टॉवेल को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या….आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

कोटा – कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी के सूर्यवंशी पारा में पारिवारिक विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया, जब एक छोटे भाई ने मामूली बात पर गुस्से में आकर अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। विवाद की वजह केवल एक टॉवेल बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, मंगलीराम और उसका छोटा भाई झंगलराम आपस में टॉवेल को लेकर विवाद कर रहे थे। दोनों भाई शराब के नशे में थे, और बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने पास में रखी ईंटें एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दीं। इसी दौरान एक ईंट सीधे मंगलीराम के सीने में लगी, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

परिजनों द्वारा तत्काल उसे कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलीराम शराब के नशे में था और टॉवेल को लेकर अपने छोटे भाई से झगड़ रहा था। लोगों ने बीच-बचाव किया तो वह कुछ समय के लिए शांत हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से आकर विवाद करने लगा और घटना हो गई।

पुलिस ने आरोपी झंगलराम के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है, मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में इस घटना को लेकर लोग हैरान हैं कि एक मामूली सी बात ने एक परिवार को इस कदर तोड़ दिया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,