जांजगीर चाँपा

छप्पर बनाने छत पर चढ़े 2 व्यक्ति आये 11 केवी करंट की चपेट में….1 की मौत, दूसरा गंभीर

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – 11केवी तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है वही दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडीपारा वार्ड नंबर 10 में घर की छत के खप्पर को पलटने के लिए चढ़े दो व्यक्ति 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गए। जिसमे से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई,तो दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका उपचार अस्पताल में उपचार जारी है। घटना आज सुबह 9 बजे के लगभग की है जहाँ अमृत सिदार 45 वर्ष और भरत लाल लहरे 50 वर्ष चंडीपारा के वार्ड नंबर 10 में हुकुम बाई साहू के घर की छप्पर को पलटने के लिए ऊपर चढ़े हुए थे।

अमृत सिदार ने छत में लगे लोहे के पाइप को निकाल रहा था। तभी छत से होकर गुजरी 11 केवी विद्युत तार की चपेट में दोनो आ गए। जिसमे अमृत सिदार की मौके पर ही मौत हुई थी। वही भरत लाल भी झुलस गया है जिसका हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पामगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...