रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रिमण्डल सहित अयोध्या धाम रवाना….दर्शन कर प्रभु से देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की करेंगे कामना

रमेश राजपूत

रायपुर – ’राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम’। राम काज और राम भक्ति की इसी गहरी भावना के साथ ननिहाल का स्नेह और भक्ति लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी भांचा राम के दर्शन के लिए आज अयोध्या धाम रवाना हुए। मुख्यमंत्री श्री साय अपने साथ प्रभु श्री राम के लिए उपहार स्वरूप छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण स्थित माता शबरी के पवित्र धाम के मीठे बेर और पानी साथ लेकर गए। जय श्री राम की जयकारे के साथ मंत्रिमण्डल के सभी सदस्य अपने ईष्ट प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए विशेष विमान से रवाना हुए।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पूरा मंत्रिमण्डल अपने आराध्य प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा है। हम सभी प्रभु से देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना करेंगे।

मुख्यमंत्र विष्णु देव साय प्रभु श्री राम को छत्तीसगढ़ के विष्णु भोग चावल, सीताफल, विशेष रूप से तैयार करवाई गई मिठाईयां, अईरसा और करी लड्डू का भोग चढ़ाएंगे। साथ ही प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी अर्पित करेंगे।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने जो उपहार की थाली तैयार की है, उस पर गौर करें तो पाएंगे कि इसके सभी पदार्थ राम कथा से संबंधित ही हैं। चाहे शबरी के बेर हो, विष्णु भोग चावल या फिर सीताफल, इन सबसे प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर.... हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौ... सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं रकम दोगुनी करने का झांसा: 6.05 लाख की ठगी...दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज दिनदहाड़े लूट: बैंक से ढाई लाख रुपये निकाल घर लौट रहा ग्रामीण हुआ लूट का शिकार...पुलिस नाकेबंदी कर ज... सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवतियों से 78 हजार की ठगी..प्रशिक्षण के नाम पर आर्थिक शोषण, सिरगिट्टी था...