जांजगीर चाँपा

ट्रक कंटेनर चालक से मारपीट कर नगदी और डीजल की लूट करने वाला 1 और आरोपी गिरफ्तार…3 आरोपी पहले ही हो चुके है गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – बलौदा थाना क्षेत्र में 20 मार्च की रात अकलतरा बलौदा रोड में बोलेरो सवार अज्ञात आरोपियों ने मध्यप्रदेश सागर निवासी ट्रक कंटेनर क्रमांक एमपी-17 सी- 6267 के चालक जागेश्वर कुर्मी के साथ मारपीट और नगदी 2200 रुपए के साथ 400 लीटर डीजल की लूट को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी शेखर चंद्रकार निवासी बिरगहनी, उमरांव पाटले उर्फ नानु पाटले निवासी बिरगहनी, विजय कुमार साहू निवासी तनौद थाना शिवरीनारायण (खरीददार) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेज दिया गया था,

वही प्रकरण के आरोपी अनुराग लहरे उर्फ टेंगना ग्राम बिरगहनी जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी बलौदा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसको मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया, जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ घटना घटित करना स्वीकार किए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक राजेश कुमार साह, सउनि प्रतिभा राठौर, प्रआर गजाधर पाटनवार, मुकेश यादव, श्याम राठौर सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...