बिलासपुर

जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा का वितरण…जागरूकता रथ से प्रचार प्रसार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- प्रदेशभर में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव ने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में आगामी दिनों तक चलने कार्यक्रम की औपचारिक रूप से शुरुआत की।

इसके अलावा जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा का वितरण स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया। जहा शुक्रवार को बच्चों को पेट के कीड़ों के संक्रमण से बचाने के लिए जिले के बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। इस दौरान सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि खून की कमी और कुपोषण से लड़ने के लिए उक्त दिवस स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जा रहा है,

जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग की समान भागीदारी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के सयुक्त तत्वाधान में जिले के बच्चों को निःशुल्क एलबेंडाजोल गोली खिलाकर कृमि संक्रमण से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने 7 लाख 18 हजार 232 बच्चो को दवाई देने का लक्ष्य रखा है। वहीं जो बच्चे शुक्रवार को छूट जाएंगे तो उन्हें 14 सितंबर को मॉप अप राउंड में दवा दी जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...