कोंडागांव बस्तर

जंगल में फांसी पर झूलती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस….परिवार और समाज के डर से ऐसा कदम उठाने की संभावना

रमेश राजपूत

कोंडागांव – जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना में प्रेमी जोड़ा एक ही फांसी के फंदे पर झूलता मिला है, जहां लोग अनुमान ही लगा रहे है कि परिवार और समाज के स्वीकार नही करने की स्थिति में उन्होंने ऐसा कदम उठाया होगा, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मामला कोंडागांव जिले के खेतरपाल गांव का है। इस गांव के रहने वाले युवक विष्णु प्रसाद नेताम का गांव की ही एक युवती कांति मंडावी के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 4 मई को विष्णु किसी काम से दूसरे गांव गया हुआ था। कांति भी मजदूरी का काम करने गई हुई थी। लेकिन, दोनों रात तक घर नहीं लौटे। दोनों के परिजनों ने गांव में यहां-वहां पता लगाया। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। 5 मई की सुबह इलाके के कुछ ग्रामीण जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने के लिए गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने फांसी के फंदे पर झूलते दोनों की लाश देखी, जिसके बाद इसकी जानकारी दोनों के परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर गांव के सरपंच, परिजन और पुलिस के जवान पहुंचे। जिन्होंने शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।लेकिन इस बात की जानकारी अपने घर वालों को बताने दोनों हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इस वजह से दोनों ने जान देने का फैसला लिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...