जांजगीर चाँपा

जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने की कार्रवाई,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – जमीन बंटवारे को लेकर एक राय होकर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार खोरसी निवासी सुखदेव केंवट ने शिवरीनारायण में शिकायत दर्ज कराया कि शनिवार को खोरसी निवासी राजेश केंवट बहरू राम केंवट के साथ प्रार्थी के पास पहुंचे। जहा आरोपी राजेश केंवट के द्वारा जमीन बटवारा कैसे नहीं दोगे कहते हुए अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा, मना करने पर वहीं पर खड़ी प्रार्थी की पत्नि को बोल्डर पत्थर से प्राणघातक सिर पर हमला कर दिया जिससे गंभीर चोट लगा, उसके बाद फिर आरोपी राजेंश केंवट द्वारा डंण्डा से प्रार्थी की हत्या करने की नियत से सिर में लगातार वार किया जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोट लगा और जमीन पर गिर गया उसके बाद आरोपी व उसके पिताजी बहरू केंवट दोनो मिलकर प्रार्थी के चाचा अमृत केंवट और पिताजी खोलबहरा केंवट के साथ भी मारपीट किये है। मामले में प्रार्थी के शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल खोरसी निवासी राजेश केंवट और बहरू राम केंवट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि नरेंद्र शुक्ला प्रआर. तारिकेश पाण्डेय आरक्षक राजेश कौशिक, विकाश शर्मा दिलीप सांण्डे का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सरकंडा: किराना दुकान का दरवाजा उखाड़कर 2.50 लाख नकदी समेत 3 लाख से अधिक की चोरी, जमीन विवाद में पति पत्नी की निर्मम हत्या.. शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, ब्लाइंड डबल मर्डर का हुआ ख... भारी बारिश के अलर्ट पर बिलासपुर में हाई अलर्ट... कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश बिलासपुर में एलएलबी छात्र ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पु... VIDEO:- रतनपुर NH बाईपास पर बड़ा हादसा.. अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, सफाई कर रही महिला की दबकर मौत,मेंटे... NH-49 पर लूटपाट का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, दो लुटेरे गिरफ्तार; हथियार, मोबाइल, नकदी और वारदात... मल्हार:- भारी बारिश से ग्राम कटहा में बाढ़ का कहर, लीलागर नदी उफान पर; घरों में घुसा पानी, राहत के इ... अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..परिजनों ने शव वाहन सेवा पर उठाए सवाल, बिलासपुर: मूसलाधार बारिश बनी काल! नाले के तेज बहाव में बह गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, घंटों की मशक्क... बिलासपुर में भारी बारिश का असर: कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी