बिलासपुर

बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप…शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ने आईजी से लगाई गुहार

उदय सिंह

बिलासपुर – क्रिप्टो करेंसी और ब्लॉकचेन में निवेश के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये लिए जाने की शिकायत सामने आई है। पीड़ितों ने पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज को आवेदन देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि निवेश के बदले अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाकर उनसे नकद राशि जमा कराई गई, लेकिन अब निवेश की रकम वापस नहीं मिल रही है। शिकायत में सौमेंद्र कश्यप सहित कुछ अन्य लोगों का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने उन्हें डायरेक्टर/पार्टनर के रूप में इम्पीरियल सिटी डेवलपर्स, स्वर्ण शिखर अपार्टमेंट डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स बिलासपुर से भी जोड़ा है। इसके अलावा नागपुर निवासी मंगल तिवारी तथा अमेरिका के कोलोराडो स्थित POLK DAO Foundation, POLK CHAIN ब्लॉकचेन और P2AI Coin/Token का भी आवेदन में उल्लेख किया गया है। पीड़ितों के मुताबिक, लोगों को जमीन, मकान, प्लाट और शुद्ध सोने में निवेश के साथ-साथ क्रिप्टो व ब्लॉकचेन आधारित योजनाओं में रकम लगाने के लिए प्रेरित किया गया। शिकायत में आरोप है कि अधिक मुनाफे की गारंटी, अन्य लोगों को जोड़ने पर कमीशन तथा करीब 10 साल तक करियर और उज्ज्वल भविष्य का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने नकद राशि निवेश की। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि अब निवेश की रकम वापस नहीं मिल रही है। आवेदन में बताया गया है कि इसी मामले को लेकर पीड़ितों ने 14 अगस्त 2026 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 18 सितंबर 2026 तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आईजी से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,