बलौदाबाजार

देवर ने उतारा भाभी को मौत के घाट….हरकतों से था परेशान, पुलिस ने शक के आधार पर सुलझाई गुत्थी

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार– भले की ज़माना आगे बढ़ चुका है पर आज भी जादू टोना और अंधविश्वास का साया पीछा छोड़ ने का नाम नही ले रहा है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते है जिसमे जादू टोना के शक में लोग अपने की परिवार के लोगों को मौत के घाट उतार देते है। वही छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में इसकी वजह से हिंसक वारदातें भी हो चुकी हैं जो अब भी जारी है। एक ताज़ा मामला बलौदाबाजार जिले से सामने आया है, जिसमे बिटकुली में एक महिला की हत्या उसके अपने ही देवर ने कर दी है। इस मामले में फरार आरोपी देवर को पुलिस ने धर दबोचा है। ग्राम बिटकुली निवासी अनिता खरे के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था, जिसकी वजह से वह अपने घर पर लहूलुहान हाल में मृत पड़ी थी। इसकी सूचना उसके पति रोहित कुमार खरे ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला के सिर से खून बह रहा था। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने जब मामले को लेकर घर वालों से पूछताछ की तो सभी सदस्य घर पर मिले, सिवाय देवर के। जब पुलिस ने पूछताछ को आगे बढ़ाया और देवर को लेकर बातें सामने आईं, तो शक की सुई देवर पर जाकर अटक गई। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि मृतिका का देवर घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने संदेही देवर नरेन्द्र खरे की तलाश में ध्यान दिया और मुखबिर की सूचना पर आखिरकार उसे दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी नरेन्द्र खरे ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसे अपनी भाभी की हरकतों पर संदेह था। उसे शक का वह जादू—टोना करती है, जिसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ था और उसने गुस्से में आकर हमला कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...