छत्तीसगढ़बिलासपुर

डाक मतपत्र कोषालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित , अब 22 को होगी छटनी

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने एजेंट भेजकर डाक मतपत्रों की छंटनी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते हैं

सत्याग्रह डेस्क

लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत सुविधा केन्द्र व डाक के माध्यम से प्राप्त डाक मतपत्रों को जिला कोषालय के डबल लाॅक स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। डाक मतपत्र पेटियों को मतगणना के दिन 23 मई को प्रातः 5.30 बजे मतगणना स्थल शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी में सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्थानांतरित किया जायेगा।
सुविधा केन्द्र एवं डाक के माध्यम से प्राप्त डाक मतपत्रों को जिला कोषालय के डबल लाॅक स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जिन्हें मतगणना के दिन 23 मई को मतगणना स्थल शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी में स्थानांतरित किया जायेगा। इसके पूर्व निर्वाचन कर्तव्य में तैनात अधिकारियों,

कर्मचारियों से प्राप्त डाक मतपत्र लिफाफों एवं सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबी लिफाफों की पृथक-पृथक छंटनी की जायेगी।
यह प्रक्रिया जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष के ऊपर स्थित डाक मतपत्र शाखा में 22 मई को दोपहर 3 बजे सम्पन्न की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने एजेंट भेजकर डाक मतपत्रों की छंटनी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,