रायगढ़

खेत देखने गए किसान पर भालू ने किया हमला…गंभीर हालत में भागकर बचाई ग्रामीण ने जान,  डॉयल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

रमेश राजपूत

रायगढ़ – सुबह खेत देखने गए ग्रामीण किसान पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया, जिसे डायल 112 की टीम ने समय पर हॉस्पिटल पहुँचाया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11.30 बजे डॉयल 112 तमनार राइनो को ग्राम देवगांव मांझीपारा में भालू के हमले से घायल हुये ग्रामीण के लिए मेडिकल इमजेंसी का इवेंट मिला । तत्काल तमनार राइनो पर थाना तमनार के प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह एवं वाहन चालक हेमलाल ग्राम देवागांव पहुंचे । जहां ग्रामीणों ने डॉयल 112 स्टाफ को बताया कि गांव का राम जीत यादव (उम्र करीब 65 वर्ष) सुबह अपना खेत देखने गया था, जहां उस पर एक भालू ने हमला कर दिया, भालू ने रामजीत के पैर को काटा, किसी तरह राम जीत भालू से बचकर घर आया जिसके पैर से काफी खून बह रहा था । परिजनों ने डॉयल 112 को कॉल कर मदद ली । तमनार राइनो स्टाफ शीघ्र घायल रामजीत यादव की मदद के लिए ग्राम देवगांव पहुंचे और घायल को 112 वाहन में बिठा कर सीएचसी तमनार ले जाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...