बिलासपुर

वाहन किराए में लेकर बनाते थे फर्जी दस्तावेज… फिर बेच देते थे दूसरे जिले में…गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चार पहिया वाहनों को किराए में लेकर फर्जी दस्तावेजों के जरिये बेचने वाले एक गिरोह के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनसे कई वाहन जब्त किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजप्रकाश द्विवेदी पिता स्व. ओमप्रकाश द्विवेदी निवासी वार्ड क. 11 सतना मध्य प्रदेश वर्तमान रामाग्रीन सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराया थी कि मो. अनीस खान द्वारा उसके वाहन मराजो M 2 क्रमांक सीजी 16 सी एम 4771 को सीपीएल प्रायवेट लिमिटेड कंपनी में परिचालन हेतु 26000/-रू. मासिक किराये पर 29.11.2023 को लेकर गया था। जो शुरूवात के 2 माह तक किराये का पैसा दिया, इसके बाद से किराये का रकम देना बंद कर दिया, जिससे मो. अनीस को वाहन को दिखाने के लिए बोलने पर आज-कल कहकर टाल मटोल करते हुये वाहन को नहीं दिखाया। इस बीच प्रार्थी को पता चला कि मो.अनीस किराये के वाहन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी रूप से अन्य व्यक्ति को बिक्री कर देता है। 09.02.2024 को महिन्द्रा कंपनी की तरफ से उक्त मराजो वाहन के सर्विसिंग संबंधी मैसेज आने पर प्रार्थी रॉयल मोटर्स बलौदा बाजार जाकर पता किया जहां मिले मोबाईल नम्बर पर बात करने पर पता चला कि उक्त मराजो वाहन को रवि कुमार टण्डन ने परवेज आलम अंसारी नामक व्यक्ति से क्रय कर सर्विसिंग के लिए बलोदाबाजार लाना बताया। इस प्रकार मो. अनीस द्वारा प्रार्थी के वाहन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर रवि टण्डन नामक व्यक्ति को ब्रिकी किया गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी रवि कुमार टण्डन को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी मोहम्मद अनीस फरार था जिसकी तलाश की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी मोह. अनीस को रायपुर में होने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी कृष्णा साहू के साथ टीम रायपुर भेजकर आरोपी मोह. अनीस को उसके अन्य साथी मोहम्मद आरिफ एवं परवेज आलम अंसारी के साथ पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर प्रार्थी के वाहन के अलावा अन्य लोगों के वाहन को भी किराये पर लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहन को बिक्री करना स्वीकार करते हुये बिक्री किये वाहनों में से शबाना खातून के ईको वाहन कमांक CG 04 NM 3019 एवं रामप्रसाद कश्यप के बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक CG 10 AC 5919 को बरामद किया गया है। प्रकरण में अन्य वाहन बरामद किया जाना शेष है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. मोह अनीस खान पिता स्व. मोह युसूफ खान उम्र 38 वर्ष निवासी एलआईजी 94 हाउसिंग बोर्ड कालोनी चिल्हाटी।

02. मोह आरिफ पिता स्व. अब्दुल सत्तार उम्र 38 वर्ष साकिन पुरानी बरती रानी रोड कोरबा

03. परवेज आलम अंसारी पिता अब्दुल कु‌दुस उम्र 35 वर्ष निवासी रामसागरपारा रानी तालाब के पास कोरबा।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...