पचपेड़ी

गोंडाडीह धान खरीदी केंद्र प्रभारी गिरफ्तार…1 करोड़ 53 लाख की गड़बड़ी का लगा है आरोप, बैंक प्रबंधन ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी पुलिस ने आज गोंडाडीह धान खरीदी केंद्र प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है, मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवदत्त साहू पिता हर प्रसाद साहू सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक लोहर्सी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था की सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोड़ाडीह प्र. क्र. 575 मे खरीफ विपणन वर्ष 2023 / 2024 मे लगभग 62650 क्विंटल धान खरीद की गई थी जिसमें से लगभग 56000 क्विंटल धान का परिदान मिलर को किया गया है दिनांक 16.06.24 की स्थिति में 5955 क्विंटल धान समिति के पास ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक होना चाहिए लेकिन मौके पर भौतिक सत्यापन करने पर 1005 क्विंटल धान मिला शेष 4950.21 क्विंटल धान की कमी है जो खरीदी प्रभारी प्रकाश लहरे एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार लहरे के द्वारा मिलीभगत कर 4950.21 क्विंटल धान प्रत्येक क्विंटल कीमती 3100 रुपया कीमती 15345651 रुपया का धान को गबन कर शासन को साशय क्षति पंहुचा कर अवैध लाभ अर्जित किया गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजी. कर विवेचना दौरान आरोपी तत्कालीन समिति प्रभारी प्रकाश लहरे पिता जीधन 56 साल गोड़ाडीह को तलब कर पूछताछ किया गया जो सुखत के कारण, वर्षा के कारण धान की क्वालिटी खराब होने से उठाव नहीं हो रहा था तो अवैध रूप से बाहर मार्केट में करीब 3918 क्विंटल धान कम कीमत में करीब 6500000₹ में बेच दिया और उक्त रकम को एक अन्य मिलर को देकर बिना धान भेजे डी.ओ. में 4356 क्विंटल धान की कटौती कराया है इस प्रकार आरोपी द्वारा धान को बाहर मार्केट में कम कीमत में बेचकर और मिलर को नगदी रकम देकर शासकीय धान की अफरा तफरी की गई है तथा शासन को क्षति पहुंचाया है,आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य आरोपी और मिलर तथा अवैध धान खरीदने वाले के खिलाफ जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...