रतनपुर

अजमेर में 23 मार्च से फंसे पर्यटक पहुँचे वापस, राजस्थान सरकार की पहल पर लौट सके नगर…घर पहुँचने से पहले किया गया क्वारन्टीन

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – छत्तीसगढ़ सरकार के बाद अब अन्य स्टेट गवर्मेंट ने भी प्रवासियों को गृह ग्राम भेजने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत रतनपुर के एक मुश्लिम परिवार को राजस्थान सरकार ने सुरक्षित घर वापस भेजा है। दरसअल रतनपुर में रहने वाले आलिम खान, रिहाना खान,अमीना बेगम, सना परवीन ,शहनाज सहित 16 मार्च को ख्वाजा गरीब नवाब के जियारत करने अजमेर शरीफ गए हुए थे। जिनके 23 मार्च को घर वापसी की टिकिट थी। लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन हो गया।

जिस वजह से अलीमा खान और उसका पूरा परिवार अजमेर में ही फंस गया। इस बीच वह रतनपुर आने की जुगत में लगे रहे लेकिन जिला प्रशासन से कोई बात नही बन सकी। पर वर्तमान में अजमेर के जिला प्रशासन ने अन्य राज्यो के फंसे पर्यटको को रेस्क्यू कर भेजने कठिन प्रक्रिया को आसान कर दिया। जिला प्रशासन ने इसके साथ रतनपुर के अलीमा खान के पूरे परिवार की पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराया फिर उनके लिए एक गाड़ी की भी व्यवस्था की जिसमे वह मंगलवार देर रात रतनपुर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि रास्ते मे उनके खाने की व्यवस्था की गई थी। तो सीमावर्ती क्षेत्रों में उनकी जांच के बाद ही उन्हें गृह ग्राम आने की अनुमति मिल सकी। जहाँ पहुँच उन्होंने राहत की सांस ली है।

14 दिनों के बाद ही घर में कर सकेंगे प्रवेश…

प्रवासियों को लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइंस जारी की है। कि अन्य राज्यो से आने वाले प्रवासी मजदूर,पर्यटको को चयनित स्थान पर 14 दिनों तक क्वारांटीन किया जाएगा। इस बीच उनका स्वास्थ्य परीक्षण के साथ प्रवासियों के रहने की समुचित व्यवस्था की गई है। इसी के तहत अजमेर से आए मुश्लिम परिवार को भी रतनपुर के प्रीमैट्रिक आदिवासी बालक छात्रवास में ठहराया गया है। जो अपने क्वारांटीन की अवधि पूरा कर घर जा सकेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...