बिलासपुर

10 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार… कार से कर रहे थे तस्करी, मामले में 1 संदिग्ध आरोपी फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी। 28.07.2024 को सूचना मिला कि एक रेनॉल्ड कार में अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर चिल्हाटी की ओर से परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ, जिस पर उप निरी. रामनरेश यादव पुसके. मोपका द्वारा अपने टीम के साथ चिल्हाटी मोड़ के पास नाकाबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार कार कमांक CG 28 P 6742 को रोककर कार में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर

अपना नाम नवीन बोले उर्फ भज्जी एवं बलराम यादव निवासी टिकरापारा बिलासपुर का रहने वाले बताये। जिनकी तलाशी पर कार अंदर 5 बोरी में भरा हुआ देशी प्लेन मदिरा शराब 480 नग किमती 43200 रु. का बरामद हुआ। जिस संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने पर नीलकमल सिंह राजपूत के द्वारा 45000 रु. देकर शराब मंगवाना बताये जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर आरोपी नवीन बोले उर्फ भज्जी एवं बलराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी नीलकमल सिंह राजपूत फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...