
भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – जिले में दहशतगर्दी फैलाने वाले युवकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है इसे स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता कहे या फिर बदमाशों के बुलंद हौसले ,, दोनों ही परिस्थितियों में आम जनता डर के साए में जीने मजबूर दिख रही है एक ऐसा ही मामला तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है जहां पुलिस ने तलवार के साथ एक युवक को दहशतगर्दी करते गिरफ्तार किया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी देवरीखुर्द निवासी जफर खान तलवार लहरा रहा है

जिससे आसपास के लोग को अपने खौफ का शिकार बना रहा है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक जफर खान को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में कार्यवाही करते हुए,न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खुखरीनुमा हथियार जब्त किया है।