बिलासपुर

अनुशासनहीन पुलिस कर्मियों पर गिरी कार्रवाई की गाज…2 निलंबित, 2 पर बर्खास्तगी के एसपी ने दिए आदेश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सरकण्डा़ क्षेत्रान्तर्गत घटित बलात्कार के प्रकरण में जिला बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक 888 सौरभ चौबे को गिरफ्तार किया गया है। आरक्षक की आपराधिक संलिप्तता पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुये उसे निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं । एक अन्य प्रकरण में थाना सरकण्डा क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब का परिवहन के प्रकरण में आर. 729 नीलकमल सिंह राजपूत, थाना सकरी की संलिप्तता उजागर हुई है। आरक्षक को इस गंभीर कदाचरण के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा विभागीय सेवा शर्तों के विपरीत आचरण पाये जाने पर एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति के प्रकरणों को गंभीरता से लेकर लगातार अनुशासनात्मक कार्यवाहियॉं की जा रही हैं। विगत दिनों लम्बे समय से कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित आरक्षक 751 देव कुमार जगत को विभाग की सेवा से पृथक करने एवं आर. 437 शेखर मिंज को कठोर दण्ड से दण्डित किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...