बिलासपुर

आरपीएफ द्वारा अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध छापेमारी… 14 दलालों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 3 लाख से अधिक के टिकट जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा सावन महीने में त्यौहारों के मौसम को देखते हुए रेलवे आरक्षण टिकट की मांग को देखते हुए अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध 29 जुलाई, 2024 को एक दिन का विशेष अभियान चलाया गया । इस विशेष अभियान को गोपनीय रखते हुए तीनों मंडलों (बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर) को और साथ में अपराध गुप्तचर शाखाओं को स्पेशल टास्क दिया गया तथा 29 जुलाई, 2024 को तीनों मंडलों में एक साथ अलग-अलग शहरों (बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, ब्रजराजनगर, नागपुर, नैनपुर, कोरबा, भिलाई, अनुपपुर, शहडोल, अम्बिकापुर, मनेन्द्रगढ़, राजनांदगावं, डोगंरगढ़) में अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध रेड की कार्यवाही की गई।

जिसके दौरान 14 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया । इन अवैध टिकट दलालों के कब्जे से 3,08,617 रूपये मूल्य के टिकटो की जब्ती की गयी । अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा वर्ष 2024 माह जून तक कुल 144 अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 42,90,614 रूपये के मूल्य की टिकटों की जब्ती की जा चुकी है । यह अभियान आगे भी लगातार जारी है ।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...