रतनपुर

VIDEO: तेज़ रफ़्तार ट्रेलर रोड में खड़ी दूसरी ट्रेलर से टकराई… कोरबा-बिलासपुर मार्ग में हुआ भीषण हादसा, डायल 112 ने रेस्क्यू कर निकाला ड्राइवर को

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोरबा बिलासपुर हाइवे में दर्रीपारा में हुए इस सड़क हादसे में गाड़ी के केबिन में फँसे चालक को डायल 112 और एसडीआरएफ़ टीम द्वारा दो घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया है। जिसमें एक बार फिर आपातकालीन सेवा डायल 112 टीम ने क्विक रिस्पांस कर एक जान बचाई है।  ग़ौरतलब है कि डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई की थाना रतनपुर क्षेत्र के नेशनल हाइवे ग्राम दर्रीपारा रोड में एक्सीडेंट हुआ है जिसमें ट्रेलर चालक गाड़ी में ही फँसा हुआ है। जिसपर रतनपुर डॉयल-112 द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरक्षक 1328 बसंत दास एवं चालक नरोत्तम मरकाम 10 मिनट में घटना स्थल पहुंचें। ट्रेलर क्रमांक CG -10-R-1580 पिछले चार दिनों से खराब पड़ी थी जिसमें ट्रेलर क्रमांक CG-12-BM-9049 का चालक कोरबा की ओर से आ रहा था जो खड़ी वाहन में जा टकराया।

इस हादसे में ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक ट्रेलर में ही फँसा हुआ था। खून से लथपथ चालक दर्द में चिल्ला रहा था और अपने बचने की आस छोड़ चुका था जिसे 112 के आरक्षक बसंत मानिकपुरी द्वारा लगातार ढाँढस बाँधते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एस डी आर एफ टीम एवं क्रेन की सहायता से लगातार दो घंटे के अथक प्रयास से गाड़ी काट कर चालक को बाहर निकाल तत्काल रतनपुर अस्पताल पहुँचाया गया। हादसे की वजह से लंबा जाम लग गया था, पुलिस द्वारा कुछ ही देर में यातायात व्यवस्था भी सुगम कराया गया। वही पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षक के उक्त मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। 

पुलिस ने जनता से की अपील

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर  पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप...