रायगढ़

दुर्घटना में घायल दोस्त को छोड़कर भागने वाले 2 युवको पर हुई कार्रवाई…घायल व्यक्ति की सहायता करना मानवीय कर्त्तव्य पुलिस ने की अपील,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – सड़क दुर्घटना में घायल साथी को अस्पताल पहुंचाने के बजाय, उसे छोड़ भागने वाले दो युवकों के खिलाफ़ चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जहाँ गुड सेमेरिटन बनने के बजाए परिस्थियो से भागने वाले युवकों के खिलाफ़ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला किया दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। दरअसल शासन प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी जिले में सड़क दुर्घटना के मामले घट नही रहे है। ऐसे में दुर्घटना से घायलों को मदद पहुंचाकर गुड सेमेरिटन बनाने की अपील की जाती रही है। लेकिन इसको लेकर अब तक लोगो मे जागरुकता नही आ पाई है। एक ऐसे ही मामले में पुलिस ने लोगो को सबक सिखाने के साथ जीवन के मूल्यों को समझाने के उद्देश्य से एक्सीडेंट के बाद बिना सूचना दिए और घायल को अस्पताल पहुचाये बिना रफूचक्कर होने वाले युवकों के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार 13.10.2024 के शाम को सुधीर सा (मृतक), अजय निषाद और अलेख साव एक ही मोटर सायकल प्लेटिना कमांक सीजी 13 एएस 5615 से ग्राम महापल्ली दुर्गा देखने जा रहे थे । मोटर सायकल को अलेख साव चला रहा था, बीच में अजय निषाद और पीछे सुधीर बैठा हुआ था।

ग्राम महापल्ली बेरियर के पास मुख्य मार्ग में मोटर सायकल सहित तीनों गिर गये जिसमें सुधीर के सिर एवं शरीर में अंदरूनी चोंट आई जो घटना स्थल पर ही बेहोशी हालत में था, जिसे तत्कालिक ईलाज की आवश्यकता थी। घटना स्थल से लगभग 02 किमी की दूरी पर ही ग्राम लोईंग स्वास्थ्य केन्द्र है और घटना स्थल से लगभग 08 किमी की दूरी पर अलेख का गांव बेलरिया स्थित है। उसके दोनों दोस्त अजय निषाद और अलेख साय ने सुधीर को अस्पताल न ले जाकर अपने दोस्त को बुलाये और ग्राम बेलरिया के बाहर एक बाडी में घायल सुधीर को छोड़े और सुधीर के परिजन को बिना सूचना दिये अपने-अपने घर चले गये। इधर ग्रामवासी के माध्यम से काफी समय बाद सुधीर के घरवालों को एक्सीडेंट की जानकारी मिली और सुधीर को अस्पताल लेकर गये, जहां ईलाज दौरान सुधीर साव का दिनांक 15.10.2024 को मृत्यु हो गया है। मृतक के दोस्त अजय निषाद और अलेख साव यह भली भांति जानते थे कि सुधीर को अस्पताल न ले जाने से उसकी मृत्यु संभाव्य है। जिसके मद्देनजर पुलिस ने चक्रधर नगर निवासी अलेख साव और बेलरिया निवासी अजय निषाद के खिलाफ धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्यवाही के जरिए एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने कहा कि घायल व्यक्ति की सहायता करना मानवीय कर्तव्य है। “गुड सेमेरिटन” कानून के तहत सहायता करने वाले लोगों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने आम जनता से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की तुरंत मदद करें और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में देरी न करें।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...