बिलासपुर

सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर… पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जांच में जुटी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत एक महिला का करीब 45 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र ऑटो में सफर के दौरान चोरी हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुलोचना बाई घाडगे ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 2 अगस्त 2026 को अपने दामाद महेंद्र जी कलमकर के घर शिव विहार, महमंद से तोरवा चौक आई थीं। वहां से वह दूसरे ऑटो में सवार होकर मोपका चौक की ओर रवाना हुईं। ऑटो में उनके साथ चार-पांच अन्य महिलाएं भी सवार थीं।
सुबह करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच जब वह मोपका चौक पहुंचीं और ऑटो से उतरकर सड़क पार की, तब उन्हें महसूस हुआ कि उनके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र गायब है। उन्होंने तत्काल आसपास तलाश की, लेकिन तब तक ऑटो और उसमें बैठी अन्य महिलाएं वहां से जा चुकी थीं।
घर पहुंचने के बाद सुलोचना बाई ने अपने दामाद को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका पुराना इस्तेमाल किया हुआ सोने का मंगलसूत्र, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये है, किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया।
मोपका पुलिस सहायता केंद्र से मामले को सरकंडा थाने भेजा गया, जहां पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ऑटो चालक और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...