मस्तूरी

यादगार पल….एसडीएम ने लगाया धक्का, तहसीलदार ने चलाई रिक्शा…सेवानिवृत्ति पर कानूनगो को रिक्शे में दी गई विदाई,

उदय सिंह

मस्तूरी – सुनहरे रिक्शे में सवार व्यक्ति मस्तूरी तहसील में पदस्थ कानूनगो तुकाराम भार्गव है, उस रिक्शे को धक्का लगा रहे मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा है और रिक्शा चला रहे मस्तूरी तहसीलदार प्रांजल मिश्रा है, दरअसल यह अवसर है, राजस्व विभाग में पदस्थ कानूनगो तुकाराम भार्गव के विदाई समारोह का आज 31 जुलाई 2024 को वह सेवानिवृत्त हो गए, इस अवसर को यादगार बनाने तहसील परिवार मस्तूरी द्वारा विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ उन्हें रिक्शे में सवार कर विदाई दी गई।

इस समारोह के माध्यम यह परंपरा निभाई गई और विभाग में इतने वर्षों तक अपनी सेवा देने वाले श्री भार्गव को शासकीय सेवा के बाद सुखद एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर माया अंचल तहसीलदार पचपेड़ी ,नायब तहसीलदार मस्तूरी उमाशंकर लहरे, नायब तहसीलदार पचपेड़ी अप्रतिम पांन्डे, एवं तहसील मस्तूरी के समस्त राजस्व निरीक्षक पटवारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पल को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...