बिलासपुर

बिलासपुर:- तहसीलदार के नाम फर्जी सील और हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र जारी करने का मामला… दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना पुलिस ने वर्ष 2023 में तहसील कार्यालय में फर्जी जाति और आय प्रमाण पत्र तैयार करने के मामले में दो साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्यवाही अप.क्र. 745/2023 धारा 466, 467, 468, 34 भादवि के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश खरे 37 वर्ष निवासी ग्राम सेमरताल, कोनी तथा राजकुमार सूर्या 45 वर्ष, निवासी करबला, थाना कोतवाली बिलासपुर हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजकुमार सूर्या तहसील कार्यालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत है जबकि मुकेश खरे उसका सहायक है।वर्ष 2023 में दोनों आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक तहसीलदार की फर्जी सील और हस्ताक्षर तैयार कर कई लोगों के लिए फर्जी जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनाए तथा वितरित किए। इस गंभीर अनियमितता की शिकायत के बाद मामला उजागर हुआ और दोनों आरोपी तभी से फरार चल रहे थे।सिविल लाइन पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए 23 जून 2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है। तहसील कार्यालय में हुई इस फर्जीवाड़े ने सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा और प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...